शतरंज सिखाता है संयम, एकाग्रता और अनुशासन : विधायक रायमुनी भगत

Posted On:- 2026-09-02




जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर में पहली बार आयोजित चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026 में पश्चिम बंगाल के कौस्तुव कुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। 

छत्तीसगढ़ के यशद बम्बेश्वर दूसरे और महाराष्ट्र के केदार ओंकार तीसरे स्थान पर रहे। पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न आयुवर्ग एवं श्रेणियों के विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक रायमुनी भगत एवं अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी और पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए गए। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त आयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 164 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल से प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

विधायक रायमुनी भगत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि संयम, एकाग्रता, अनुशासन और बुद्धिकौशल विकसित करने का माध्यम भी है। जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना बुद्धिकौशल, अनुशासन, संयम और समय की कद्र करते हुए करने वाला व्यक्ति सफलता की ओर आगे बढ़ता है। शतरंज का खेल भी हमें यही सीख देता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर  रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित खिलाड़ी, शतरंज प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

विभिन्न आयुवर्ग एवं श्रेणियों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सीनियर सिटीजन वर्ग में जवाहरलाल गुप्ता विजेता और सेनगुप्ता दीपांकर उपविजेता रहे। सरगुजा डिवीजन महिला वर्ग में सिन्हा कशिश ने प्रथम और दूसरा स्थान श्वेता रानी ने  प्राप्त किया, जबकि सरगुजा डिवीजन पुरुष वर्ग में रुद्राक्ष सिंह विजेता और यशवंत सिंह उपविजेता रहे। जशपुर महिला वर्ग में हेमलता प्रजापति ने प्रथम और प्रेमलता साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जशपुर पुरुष वर्ग में एलान लकड़ा प्रथम और श्याम सिंह द्वितीय रहे। 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग महिला में आरती पावले प्रथम तथा लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय रहीं। अंडर-15 वर्ग में ईशान सैनी प्रथम और गर्व केरकेट्टा द्वितीय रहे। अंडर-13 वर्ग में शिल्प कुमार घोड़ेश्वर ने प्रथम और विराट यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 वर्ग में वी. विराट अय्यर प्रथम और कुशाग्र दीक्षित द्वितीय रहे। अंडर-09 वर्ग में आद्विक भूषण प्रथम तथा हृदान मावलंकर द्वितीय रहे। महिला वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में एफ-15$ वर्ग में प्राची यादव प्रथम और भगत कोमल द्वितीय रहीं। एफ-15 वर्ग में अभिश्री वत्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एफ-13 वर्ग में नैना भगत प्रथम रहीं। एफ-11 वर्ग में सावी गौरी प्रथम और अनिका रेड्डी गोलुगुरी द्वितीय रहीं। एफ-09 वर्ग में परीक्षिता दुबे प्रथम तथा श्रीनिका रेड्डी गोलू गुरी द्वितीय रहीं।



Related News
thumb

धमतरी नगर निगम : ₹15 करोड़ से अधिक की योजना स्वीकृत, शहर के बुनियाद...

धमतरी शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्...


thumb

बांधों में बढ़ता जलस्तर, गंगरेल से 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


thumb

हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा ...


thumb

सोशल मीडिया में वायरल विडियो के संबंध में जांच टीम गठित

सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ० धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकर...


thumb

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन्म और मृत्यु प्...

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.8 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 02 सितम्बर 2026 तक कुल 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि...