जशपुर के आरा में इस वर्ष एएनएम और बीएससी नर्सिंग की प्रथम बैच की कक्षाएं होंगी शुरू

Posted On:- 2026-09-02




120 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा स्थित आईटीआई केंद्र का निरीक्षण किया। वर्तमान में आईटीआई भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस वर्ष एएनएम एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की प्रथम बैच की कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं।

एएनएम पाठ्यक्रम का संचालन प्राचेत फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा, जबकि बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 50 सीटों के साथ प्रारंभ किया जाएगा। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में कुल 120 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आईटीआई आरा के संचालन के लिए अन्य शासकीय भवन की व्यवस्था की गई है। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

कलेक्टर व्यास ने प्रशासनिक टीम के साथ भवन का निरीक्षण कर नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ होने से पूर्व की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नर्सिंग लैब, हॉल, लाइब्रेरी, क्लास रूम, पेयजल, शौचालय की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

धमतरी नगर निगम : ₹15 करोड़ से अधिक की योजना स्वीकृत, शहर के बुनियाद...

धमतरी शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्...


thumb

बांधों में बढ़ता जलस्तर, गंगरेल से 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


thumb

हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा ...


thumb

सोशल मीडिया में वायरल विडियो के संबंध में जांच टीम गठित

सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ० धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकर...


thumb

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन्म और मृत्यु प्...

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.8 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 02 सितम्बर 2026 तक कुल 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि...