कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी* के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय के नेतृत्व में पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास कोंडागांव में छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकार मित्र पूर्णिमा भंडारी ने छात्राओं को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी सरल भाषा में दी।
शिविर के दौरान बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, छेड़छाड़, हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल इसकी सूचना भरोसेमंद व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक अथवा संबंधित सहायता तंत्र को दें।
अधिकार मित्र पूर्णिमा भंडारी ने छात्राओं को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही कहा कि कानून की जानकारी व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा करने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आत्मविश्वास देती है।
साथ ही छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर कानूनी मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...
ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के ...
जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल ने ग्राम कुंजामटोला एवं छुरिया में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल के निर्देशन में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्...
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...