सुकमा (वीएनएस)। मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण दो दिन पहले स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर सहित प्रशासनिक अमला शुक्रवार को किस्ताराम से करीब 20 किलोमीटर दूर पालाचलमा पंचायत के मेटागुड़ा गांव पहुंचा। अधिकारियों ने गांव में ग्रामीणों के साथ चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।
गांव पहुंचने पर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने पेड़ के नीचे ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान मेटागुड़ा में आंगनबाड़ी भवन और आमापेंटा में प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश दी गई। ग्रामीणों की अन्य मांगों पर भी अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और अपनी अपेक्षाओं से प्रशासन को अवगत कराया।
सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए गांव में नहर विकास कार्यों के साथ वीबी जी रामजी के तहत तालाब निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे सिंचाई सुविधा बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार मिलने की संभावना है। गांव में बिजली पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों ने लगभग दो महीने की अवधि में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सड़क निर्माण की ग्रामीणों की मांग पर डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेजा गया है।
ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और दस्तावेजों से जोड़ने के लिए सोमवार को गांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मेटागुड़ा में प्रशासनिक अमले के पहुंचने और ग्रामीणों से सीधे संवाद करने से स्थानीय समस्याओं को मौके पर समझने तथा संबंधित कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...
ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के ...
जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल ने ग्राम कुंजामटोला एवं छुरिया में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल के निर्देशन में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्...
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...