कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Posted On:- 2026-09-08




बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी एवं ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।  

जनदर्शन में मल्टी एक्टिविटी सेंटर नारी शक्ति समिति गनियारी की अध्यक्ष रागिनी पाण्डेय द्वारा सेंटर में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण हो रही दिक्कतों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से मशीनी उपकरण संचालित नहीं हो रहे है, जिससे उन्हें मिले आर्डर को वे समय पर पूरा नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कलेक्टर से नये ट्रांसफार्मर की मांग की है। कोटा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भेलवापारा के प्रधान पाठक एवं ग्रामीणों द्वारा स्कूल भवन को मरम्मत कराने की मांग की गई। ग्राम पंचायत धूमा के ग्रामीण किसानों ने ग्राम धूमा के पैठू तालाब के पास मेन नहर में पुलिया निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग से आवागमन के साथ-साथ कृषि कार्यों के लिए खाद-बीज लाने-ले जाने में भी किसानों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए नवीन पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।  

 बिल्हा नगर पंचायत क्षेत्र के रविशंकर शर्मा ने कृषि भूमि में उपयोग किए गए यूरिया खाद से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि ग्राम देवकीरारी में स्थित अपनी कृषि भूमि के लिए दुकान से खरीदा गया यूरिया खाद उपयोग करने के बाद अपेक्षित लाभ नहीं मिला, बल्कि उन्हें नुकसान होने की शिकायत है। उन्होंने खाद की गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को तत्काल जांच करवाने के निर्देश दिए। कुदुदंड निवासी राधेश्याम सूर्यवंशी ने सीमांकन में हो रही देरी की शिकायत की। आवेदन के अनुसार सीमांकन के लिए पूर्व में तहसीलदार के आदेश के बावजूद लंबे समय से सीमांकन नहीं हो पाया है। आवेदक ने बताया कि पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक से संपर्क करने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। 

उन्होंने शीघ्र सीमांकन कराने का अनुरोध किया है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा निवासी जानकी शर्मा ने अपने पुत्र की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में राज्य आपदा राहत कोष के अंतर्गत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके 43 वर्षीय पुत्र की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत प्रभावित हुई है। उन्होंने शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।सकरी क्षेत्र के दरसराम पनिक ने एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने उनकी निजी भूमि पर बिना उचित सूचना दिए सड़क निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि भूमि का सीमांकन पूर्व में किया जा चुका है तथा सड़क निर्माण में उनकी निजी भूमि का उपयोग हुआ है।

शहर के टिकरापारा निवासी ओमप्रकाश सोनी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत निराश्रित पेंशन पुनः शुरू कराने का ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण उन्हें चलने-फिरने एवं कार्य करने में कठिनाई होती है। नगर पालिक निगम के माध्यम से उन्हें निराश्रित परिचय पत्र प्रदान किया गया था और इसके आधार पर वे पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे थे, लेकिन पिछले करीब 8-9 माह से पेंशन का भुगतान बंद है। उन्होंने नियमित रूप से निराश्रित पेंशन दिलाने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए है।  



Related News
thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।


thumb

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज में युवाओं का अधिकाधिक पंज...

भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव को प्रधानमं...