कोण्डागांव (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय के मार्गदर्शन में प्री मेट्रिक कन्या छात्रावास मालगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में अधिकार मित्र सुप्रिया शील ने छात्राओं को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति जागरूक किया।
अधिकार मित्र ने छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच तथा निःशुल्क विधिक सहायता सहित दैनिक जीवन में उपयोगी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइबर माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण अथवा अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित सहायता केंद्र को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में छात्राओं ने विभिन्न कानूनी विषयों से संबंधित सवाल पूछे, जिनका समाधान सरल एवं सहज भाषा में बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सशक्त बनाना रहा।
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...
। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...
जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।
भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव को प्रधानमं...