भारत-जापान रक्षा साझेदारी को नई मजबूती

Posted On:- 2026-09-11




नई दिल्ली (वीएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' के लिए जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के फाइटर एयरक्राफ्ट की भारत की पहली यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के और गहरे होने का प्रतीक है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारत-जापान रक्षा साझेदारी में एक अहम पड़ाव! एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026 के लिए जेएएसडीएफ फाइटर एयरक्राफ्ट की भारत की पहली यात्रा, दोनों देशों के फाइटर एयरक्राफ्ट को शामिल करने वाला दूसरा संयुक्त अभ्यास है।

इससे पहले 2023 में 'वीर गार्डियन 23' के दौरान आईएएफ के फाइटर एयरक्राफ्ट ने पहली बार जापान का दौरा किया था। मंत्रालय ने कहा, फाइटर एयरक्राफ्ट की आपसी तैनाती एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भारत-जापान रक्षा सहयोग के और गहरे होने का प्रतीक है। यह अभ्यास इंटरऑपरेबिलिटी (आपसी तालमेल) को बढ़ाएगा, रणनीति के आदान-प्रदान को आसान बनाएगा और संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से ऑपरेशनल स्किल्स में सुधार करेगा, जिससे इंडो-पैसिफिक में दीर्घकालिक सहयोग और स्थिरता की नींव मजबूत होगी।

इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेएएसडीएफ एफ-2 की भारत की पहली यात्रा का स्वागत किया और इसे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी के लिए एक 'अहम पड़ाव' बताया। उन्‍होंने कहा कि 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन' जैसे आपसी आदान-प्रदान भारत और जापान के बीच तालमेल को और मजबूत करते हैं।



Related News
thumb

बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई, छत्तीसगढ़ के 9 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।


thumb

नेशनल हेराल्ड मामले में अब 9 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ग...


thumb

भारत-रूस संबंध अब उद्योग की ओर बढ़ने को तैयार: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने भरोसे और मजबूत राजनीतिक रिश्तों को अब ठोस आर्थिक परिणामों, ...


thumb

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को रा...


thumb

आंध्र प्रदेश में गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली देगी राज्य सरकार

आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया।