बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई, छत्तीसगढ़ के 9 यात्रियों की मौत

Posted On:- 2026-09-11




भंडारा (वीएनएस)। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। यह हादसा भंडारा जिले के पिंपलगांव के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बोलेरो गाड़ी में 16 से 17 लोग सवार थे। सभी लोग छत्तीसगढ़ से तीज त्योहार के लिए नागपुर जा रहे थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालांकि, 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिनके शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इलाज के लिए नागपुर ले जाई जा रही एक महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई।

मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। मरने वाले बच्चों की उम्र 5 साल से कम थी। वहीं, गाड़ी चालक समेत अन्य कई लोग घायल हैं। ड्राइवर और 3 बच्चों को भंडारा मेडिकल कॉलेज व अन्य घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर लक्ष्मीकांत शहारे ने बताया कि मुंडिपार और पिंपलगांव के बीच हादसा। वहां रात के समय एक खड़ा ट्रक था। करीब 3 बजे, खड़े ट्रक को एक बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। घायल लोगों का पहले हमारे साकोली स्थित अस्पताल में इलाज हुआ, वहां से उन्हें भंडारा रेफर किया गया। भंडारा से कुछ लोगों को नागपुर जीएमसी के लिए रेफर किया गया।

एक व्यक्ति ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ से नागपुर आ रहे थे। ये तीज के त्योहार में जा रहे थे। उनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में मेरी भांजी सरिता वर्मा भी है



Related News
thumb

नेशनल हेराल्ड मामले में अब 9 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ग...


thumb

भारत-रूस संबंध अब उद्योग की ओर बढ़ने को तैयार: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने भरोसे और मजबूत राजनीतिक रिश्तों को अब ठोस आर्थिक परिणामों, ...


thumb

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को रा...


thumb

आंध्र प्रदेश में गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली देगी राज्य सरकार

आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया।


thumb

भारत-जापान रक्षा साझेदारी को नई मजबूती

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' के लिए जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के फाइटर एयरक्राफ्ट की भारत की प...