अमरावती (वीएनएस)। आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया। एपीसीपीडीसीएल ने घोषणा की कि एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट तक के गणेश पंडालों को नौ दिनों (14 सितंबर से 22 सितंबर) तक मुफ्त अस्थायी बिजली सप्लाई दी जाएगी। ये आदेश तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फैसले के बाद जारी किए गए। एपीसीपीडीसीएल ने सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों/ऑपरेशन सर्कल्स को निर्देश दिया है कि वे गणेश पंडालों के सभी अधिकृत आवेदकों/आयोजकों को मुफ्त बिजली सप्लाई दें।
उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इसके अनुसार जरूरी कार्रवाई करें और सभी अधिकृत आयोजकों से तय फॉर्मेट के अनुसार आवेदन लें। साथ ही, कुल राशि का हिसाब लगाकर बिना देरी किए बिल की राशि का स्टेटमेंट चीफ जनरल मैनेजर/फाइनेंस/कॉर्पोरेट ऑफिस/एपीसीपीडीसीएल को सौंपें।
आदेश में कहा गया है, एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत नौ दिनों के लिए पंडालों को ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट लोड की ही अनुमति होगी। अगर इससे ज्यादा लोड के लिए आवेदन किया जाता है, तो रेगुलर अस्थायी सप्लाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ग...
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने भरोसे और मजबूत राजनीतिक रिश्तों को अब ठोस आर्थिक परिणामों, ...
शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को रा...
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' के लिए जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के फाइटर एयरक्राफ्ट की भारत की प...