नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने भरोसे और मजबूत राजनीतिक रिश्तों को अब ठोस आर्थिक परिणामों, औद्योगिक साझेदारी और निवेश सहयोग में बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अब प्रोटोकॉल से उत्पादन और इरादे से उद्योग" की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित इनोप्रोम 2026 के तहत इंडिया-रूस बिजनेस डायलॉग के समापन सत्र रूस-भारत व्यापार और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाना: अधिक आत्मनिर्भरता की ओर को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर विनिर्माण क्षमता, तेजी से बढ़ते औद्योगिक आधार और नवाचार के लिए तैयार युवा आबादी के साथ रूस का मजबूत साझेदार बन सकता है। वहीं रूस के पास एयरोस्पेस, धातुकर्म, परमाणु प्रौद्योगिकी और खनन जैसे क्षेत्रों में दशकों का इंजीनियरिंग अनुभव है। इन दोनों ताकतों के मिलने से केवल व्यापार नहीं, बल्कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं की मजबूती भी बढ़ेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच सहयोग को ऊर्जा क्षेत्र से आगे बढ़ाकर दवा, इंजीनियरिंग उत्पाद, रसायन, वस्त्र और खाद्य उत्पादों जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन के लिए भारतीय निर्यात में विविधता लाना साझा लक्ष्य हासिल करने का अहम माध्यम होगा।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ग...
शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को रा...
आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया।
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 'एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026' के लिए जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के फाइटर एयरक्राफ्ट की भारत की प...