राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई निवासी दुलेश्वरी बाई को पक्का आवास मिलने से उनके परिवार का जीवन आसान हो गया है। कभी कच्चे मकान में बारिश और कीड़े-मकोड़ों की समस्या से परेशान रहने वाला परिवार अब पक्के घर में सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर रहा है।
दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था। बारिश के दिनों में घर में पानी आने से बच्चों की पुस्तकें और अन्य सामान गीले हो जाते थे। कीड़े-मकोड़ों से भी परेशानी होती थी। परिवार को हर मौसम में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रूपए की सहायता से उनका पक्का मकान बन सका है। उन्होंने कहा कि पक्का घर बनने के बाद अब परिवार को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। बच्चे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं और पूरा परिवार बिना किसी चिंता के सुख-शांति से रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...