चमोली हादसे में जिले के मृतकों व घायलों के परिजनों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान

Posted On:- 2026-09-15




बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने प्रभावित परिवारों को प्रदान की सहायता राशि

कोण्डागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृत एवं घायल श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। 

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उक्त दुर्घटना में प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान राज्य शासन एवं उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त सहायता राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई।

दुर्घटना में जिले के तीन मृत श्रमिकों के परिजनों को 09-09 लाख रुपए सहित कुल 27 लाख रूपए तथा दो घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए सहित  कुल 01 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार प्रभावित परिवारों एवं घायलों को कुल 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष से 16 लाख रुपए तथा उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त 12 लाख रूपए की सहायता राशि शामिल है।

सहायता राशि प्रदान करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ‘विकसित भारत–जी राम जी’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने गांव में ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ लें और जीविकोपार्जन के लिए काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि चमोली हादसे से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य शासन और विधायक लता उसेंडी उनके साथ हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, अपर कलेक्टर एवं कोंडागांव एसडीएम अजय उरांव, अतिरिक पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह सहित श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण रू घर का पूरा ...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से लोकेश्वरी के जीवन में आया...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...