सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से लोकेश्वरी के जीवन में आया आत्मनिर्भरता का उजास

Posted On:- 2026-09-15




आर्थिक संबल मिला, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर कर रहीं खर्च

राजनांदगांव (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह की लोकेश्वरी साहू के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी है। लोकेश्वरी साहू बताती हैं कि योजना से जुडऩे से पहले उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी और आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। 

घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महतारी वंदन योजना की शुरुआत से ही वे इससे जुड़ी हुई हैं और योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी गर्भावस्था के दौरान देखभाल तथा बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इसके साथ ही घर की छोटी-मोटी आवश्यकताओं के लिए अब उन्हें पूरी तरह दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का आत्मविश्वास दिया है।

लोकेश्वरी साहू कहती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बनी है। आज वे पहले की अपेक्षा स्वयं को अधिक आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करती हैं। लोकेश्वरी साहू ने महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए ऐसी जनहितकारी योजनाएं निरंतर संचालित होती रहनी चाहिए।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण रू घर का पूरा ...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...


thumb

चमोली हादसे में जिले के मृतकों व घायलों के परिजनों को 28 लाख रुपए क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...