कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले में 12 प्रमुख पहलों के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, सुशासन, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के दौरान केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख गतिविधियां में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत जिलेभर में शाम 07 बजे से भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों, प्रमुख पर्यटन स्थलों, महतारी सदन, अटल डिजिटल केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों एवं शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले में लगभग 01 लाख 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य है। ऐसे गांवों को भी विशेष रूप से जोड़ा जाएगा, जहां पूर्व में बड़ी माओवादी घटनाएं हुई हैं अथवा जहां उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की गई हैं। शहीद स्मारकों, प्रतिमा स्थलों एवं सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
17 से 21 सितंबर तक ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसी अवधि में ‘सेवा की कहानी’ पहल के तहत क्लस्टर, जिला एवं राज्य स्तर पर सेवा से जुड़ी प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा।
18 एवं 19 सितंबर, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर तथा 03 अक्टूबर को ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी चित्र एवं आलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को विकसित भारत के सपने और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ा जाएगा।
23 से 25 सितंबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के माध्यम से जनभागीदारी से सेवा का संकल्प लिया जाएगा। नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक सहभागिता, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
29 सितंबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के माध्यम से आभार एवं संकल्प के रंगों के साथ नागरिकों को जोड़ा जाएगा। चयनित नगरों एवं घर-घर तक इस पहल को पहुंचाया जाएगा।
इसी प्रकार ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से सेवा संकल्प का संदेश राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा। 01 से 07 अक्टूबर की अवधि में ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप विकासखण्ड एवं विधानसभा स्तर पर गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
06 से 10 अक्टूबर तथा 15 से 17 अक्टूबर तक ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के अंतर्गत पुनः विभिन्न स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जबकि 07 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प का संदेश गांव, जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा। 09 अक्टूबर को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के अंतर्गत पांच क्षेत्रीय केन्द्रों में नवाचार से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं एवं प्रतिभागियों को नवाचार और समाधान आधारित सोच के लिए प्रोत्साहित करना है।
अभियान की पूरी अवधि में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। जल संरक्षण को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी।
17 अक्टूबर 2026 को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा। ‘जनकल्याण का महामंच, पंचायत से संसद तक’ की अवधारणा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सुशासन, जनकल्याण एवं सेवा से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा।
इन गतिविधियों के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। विभिन्न विभागों को गतिविधियों के सफल संचालन के लिए आवश्यक समन्वय एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कोंडागांव जिले में सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सुशासन का व्यापक संदेश दिया जाएगा। वहीं ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत एक साथ प्रज्ज्वलित होने वाले 01 लाख 11 हजार दीप जिले की एकजुटता और विकसित भारत के संकल्प के प्रतीक बनेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...