महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: डॉ. ममता साहू

Posted On:- 2026-09-16




रायपुर(वीएऩएस)।छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, विधिक सहायता तथा महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को हर परिस्थिति में आवश्यक सहायता, संरक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।
डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रहनी चाहिए। इसके लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही जमीनी स्तर पर विभागीय अमले के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं, बाल संरक्षण व्यवस्था, महिलाओं को विधिक सहायता, संरक्षण एवं परामर्श सेवाओं सहित विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक शासकीय सहायता की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परियोजना अधिकारी श्री अरुण कुमार पांडेय, महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री चौताली राय, केंद्र प्रशासक सुश्री निहारिका पटनायक, जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा खलको, एमआईसी महिला एवं बाल विकास श्रीमती त्रिवेणी डहरे सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






Related News
thumb

दीपों से जगमगाएगा माँ दंतेश्वरी परिसर, सेवा संकल्प अभियान में बनेगा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा...


thumb

सेवा संकल्प अभियान से मिल रहा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। गीदम निवासी गीता कश्यप ने बताया कि वे जय दंतेश्वर...


thumb

सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर...


thumb

17 सितंबर को कलेक्टोरेट परिसर में होगा आशीर्वाद के दीया के तहत दीप ...

शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2026, गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस आयोजन के तहत् आशीर्वाद का दीया प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्जवल का कार्यक्र...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 10 लाख दीयों से रोशन होगा गरियाबंद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देशभर में सेवा सं...


thumb

जिले में अब तक 1126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 16 सितंबर 2026 तक 1126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनु...