दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर को दीपों से रोशन करने की अभिनव पहल की जाएगी। दीपों की रोशनी से पूरा माँ दंतेश्वरी परिसर जगमगाएगा और आस्था, सेवा एवं जनभागीदारी का भव्य संदेश देगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर जिले की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में प्रज्वलित होंगे 25 हजार दीप :
माँ दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में 25,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह आयोजन आस्था, सेवा एवं सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। इस अवसर पर नगर के समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर माँ दंतेश्वरी के चरणों में श्रद्धा का दीप प्रज्वलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सामूहिक रूप से प्रज्वलित होने वाले हजारों दीप दंतेवाड़ा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक गौरवान्वित करेंगे। इस संबंध में नगर वासियों से आग्रह है कि इस पावन अवसर पर सहभागी बनकर “आस्था का दीप, सेवा का संकल्प” के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।
समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...
जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...
देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...
सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...