टेली मेडिसिन: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक सशक्त कदम

Posted On:- 2026-09-16




रायपुर(वीएनएस)।आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टेली मेडिसिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के तहत मरीज अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फोन कॉल या मोबाइल ऐप्स के जरिए सलाह लेकर स्वास्थ्य का लाभ ले रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा की परेशानी और खर्च भी कम होगा। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सशक्त हो रही है। टेली मेडिसिन कार्यक्रम हमारे डिजिटल इंडिया मिशन को स्वास्थ्य क्षेत्र में साकार करता है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में समानता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।छत्तीसगढ़ राज्य में आयुष विभाग द्वारा अप्रैल 2024 से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत वर्तमान में 256 आयुष संस्थाओं में टेली मेडिसिन की सेवाएं संचालित की जा रही है, जिसे चरणबध्द तरीके से संपूर्ण आयुष संस्थाओं में विस्तारित किया जावेगा। 02 हब, 54 हब सह स्पोक, 200 हब सेंटर का चयन किया गया है। अब तक 8056 हितग्राहियों को टेली मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : बालोद में जनभागीदारी से रोशन होगा सेवा और संकल...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बालोद जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतो...


thumb

निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों का हुआ जिला स्तरीय प्रशिक...

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत निर्वाचक साक्षरता क्लब के...


thumb

दीपों से जगमगाएगा माँ दंतेश्वरी परिसर, सेवा संकल्प अभियान में बनेगा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा...


thumb

सेवा संकल्प अभियान से मिल रहा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। गीदम निवासी गीता कश्यप ने बताया कि वे जय दंतेश्वर...


thumb

सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर...


thumb

17 सितंबर को कलेक्टोरेट परिसर में होगा आशीर्वाद के दीया के तहत दीप ...

शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2026, गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस आयोजन के तहत् आशीर्वाद का दीया प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्जवल का कार्यक्र...