निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों का हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-09-16




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं समाज में मतदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण 10 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय दंतेवाड़ा के भू-तल स्थित शंकनी सभाकक्ष में हुआ।

प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचक साक्षरता क्लब की भूमिका एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। जिला स्तरीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नोडल अधिकारियों को इएलसी ऑनबोर्डिंग, पंजीयन तथा ईसीआई नेट मोबाइल एप डाउनलोड एवं उपयोग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम विलोपित कराने, संशोधन एवं स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया, 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर की चार अर्हता तिथियों, विशेष गहन पुनरीक्षण एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया एवं भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

नोडल अधिकारियों को विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, मॉक पोल, निबंध प्रतियोगिता, परिचर्चा एवं नुक्कड़ नाटक जैसी सहभागी गतिविधियों के माध्यम से नैतिक एवं सूचित मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की जानकारी दी गई। निर्वाचन से संबंधित गलत सूचनाओं एवं फर्जी खबरों की पहचान और उनसे बचाव के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के अंत में नोडल अधिकारियों को विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की तिथि से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराने तथा कार्यक्रम का पालन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु सूचित करने कहा गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित विद्यालयों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया जशपुर का दो दिवसीय दौरा

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।


thumb

कांसाबेल में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण व यूडीआईडी शिविर 23 को

समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...


thumb

मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल में करडेगा व फरसाबहार में नवीन महाविद्य...

जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपने अपने घर म...

देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जिले में प्रज्वलित होंगे 5 लाख से ...

सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...