अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 सितंबर 2026 तक जगदलपुर, बस्तर में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के लिए शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की कुल 21 छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में एथलेटिक्स की 8 तथा हैंडबॉल की 13 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं ने संभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की है। उल्लेखनीय है कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की हैंडबॉल टीम पिछले 10 वर्षों से संभागीय स्तर पर लगातार विजेता रही है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही है।
इसी क्रम में विगत माह जांजगीर में आयोजित 14 वर्ष बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी परिसर की 9 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर विजेता का स्थान प्राप्त किया और संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला एवं सहायक संचालक किरण राजपूत ने सभी चयनित एवं सफल खिलाड़ियों तथा उनके खेल प्रशिक्षकों (कोच) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...
जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...