उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्टोरेट परिसर स्थित उद्यान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में विधायक कांकेर आशाराम नेताम, कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों, युवा भारत की टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा नगरवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान और डडिया तालाब के घाट पर संयुक्त रूप से सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, राजीव लोचन सिंह, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनूप शर्मा, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, एसडीएम कांकेर सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदों और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर तथा फावड़ा चलाकर स्वच्छता कार्य में सहभागिता की और लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक और कलेक्टर के मार्गदर्शन में डडिया तालाब के किनारे बिखरे कचरे की सफाई के साथ घाटों की भी सघन सफाई की गई। बारिश के दौरान घाटों पर जमा हुई रेत और अन्य अपशिष्ट को हटाया गया।
इसी तरह कलेक्टोरेट परिसर स्थित उद्यान में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। उद्यान की नालियों में उगी बड़ी-बड़ी घास तथा जमा कचरे को हटाकर नालियों की सफाई की गई। गार्डन परिसर की भी साफ-सफाई की गई। इस दौरान कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। लगभग साढ़े चार घंटे तक चले इस अभियान में विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर सरस्वती बंजारे सहित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न वार्डों के पार्षदों और अधिकारी-कर्मचारियों ने निरंतर श्रमदान किया।
स्वच्छता के प्रति दिलाई गई शपथ :
सेवा संकल्प अभियान के तहत ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान में स्वच्छता अभियान के पश्चात विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। सभी ने प्रतिवर्ष 100 घंटे अर्थात प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने, स्वयं गंदगी नहीं करने और दूसरों को भी गंदगी से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार करने तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...
जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।