आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री मोदी : बृजमोहन अग्रवाल

Posted On:- 2026-09-17




राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में शामिल हुए सांसद अग्रवाल

रायपुर (वीएनएस)। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि आज अत्यंत हर्ष का दिन है कि विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। भगवान विश्वकर्मा ने जहां आदि-अनादि काल से इस सृष्टि का निर्माण किया, वहीं आज के आधुनिक भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री मोदी हैं। पूरा देश उनका अभिनंदन और स्वागत करता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से आह्वान किया कि मोदी जी के सेवाकाल के अभिनंदन स्वरूप सभी अपने-अपने घरों और मोहल्लों में ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाएं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी सदैव स्वस्थ, मस्त और प्रसन्न रहकर इसी तरह देश सेवा में जुटे रहें।

श्रमिकों के उत्थान पर बोलते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि, हर श्रमिक का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें शासन की सभी आवश्यक योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित हो सके।

अपने 5 वर्षों के श्रम मंत्री कार्यकाल का स्मरण करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने श्रम मंत्री रहते हुए श्रमिकों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, उनके अनुरोध पर  श्रमिकों के बच्चों को डॉक्टर, शिक्षक और रेलवे जैसी सेवाओं में भेजने के लिए निशुल्क कोचिंग और स्कूलों में प्रवेश की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

वर्तमान श्रम मंत्री लखन देवांगन से श्रमिकों के हित में ऑटो-रिक्शा के अनुदान में बढ़ोतरी करने और जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसे गति दी जा रही है।
 
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आने वाले समय में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 3,000 युवाओं को रोजगार प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।



Related News
thumb

विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...


thumb

सेवा संकल्प से घर-घर पहुंचा नल का पानी, दूर हुई वर्षों की परेशानी

जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की प्रगति पर नगर निगम आयुक्त अग्रवाल न...

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...


thumb

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की 21 छात्राओं का राज्य स्तरीय ...

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।