कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जा रहा है।
इसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोंडागांव द्वारा जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी तथा केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर संवाद किया तथा उनके इस पुनीत कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। दोनों विधायकों ने जिलेवासियों से भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता में अपना योगदान देने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पांच नई एंबुलेंस को भी अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन पांच नई एंबुलेंस का शुभारंभ भी जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और समर्पण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के विकास तथा देश के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
विधायक उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति से बस्तर को माओवाद से मुक्त करने की दिशा में भी सफलता मिली। इस कार्य में सुरक्षा बलों, पुलिस विभाग और आम नागरिकों के योगदान को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के चेयरपर्सन मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, कुलवंत चहल, ओमप्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित, जैनेंद्र ठाकुर, नंदलाल राठौर, सोनामणि पोयाम, नागेश देवांगन सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...
जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।