कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

Posted On:- 2026-09-18




सेवा संकल्प अभियान

कोरबा (वीएनएस)।  सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया।

कलेक्टोरेट भवन में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कलेक्टर  कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्टोरेट भवन एवं परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्वलित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक कलेक्टर विशाल जायसवाल एवं ओएसडी  तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर  ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जिला पंचायत भवन, नगर पालिक निगम कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिले के जनपद मुख्यालयों में जनपद पंचायत कार्यालयों तथा अन्य विकासखंड स्तरीय शासकीय कार्यालयों छात्रावासों     में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति सहभागिता प्रदर्शित की गई। जिले में स्व-सहायता समूहों, स्काउट गाइड सहित अन्य संस्थाओं तथा बांगो डैम में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किया गया।



Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...


thumb

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहाय...

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...