दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 तक

Posted On:- 2026-09-18




कोंडागांव (वीएनएस)।  एनएसपी पोर्टल के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन कोण्डागांव समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं 30 सितम्बर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सर्वप्रथम नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। इसके पश्चात अप्लाई टू स्कॉलरशिप विकल्प में लॉगिन कर आधार का सत्यापन एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए आवेदन पूर्ण करना होगा। आवेदन के लिए मूल निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, नवीनतम आय प्रमाण-पत्र तथा पूर्व वर्ष की अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद संबंधित विद्यालय अथवा शैक्षणिक संस्था द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत आवेदन समाज कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव के आईडी में अग्रेषित किया जाएगा। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा में एनएसपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...


thumb

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहाय...

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...