युवाओं से My Bharat Portal पर पंजीयन कराने की अपील

Posted On:- 2026-09-18




कोंडागांव (वीएनएस)। जिले के युवाओं को सूचित किया गया है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित My Bharat (Mera Yuva Bharat) Portal युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा (Volunteering), कौशल विकास, इंटर्नशिप एवं विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण डिजिटल मंच के रूप में तैयार किया गया है।

कोण्डागांव जिले के अधिकाधिक युवाओं को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय कोण्डागांव में पंजीकृत 15 से 29 आयु वर्ग के समस्त पात्र युवाओं से My Bharat Portal पर प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन कराने की अपील की गई है। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

युवा अपने मोबाइल के माध्यम से My Bharat Portal पर दिए गए लिंक https://mybharat.gov.in/yuva_register पर स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा जिला रोजगार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर भी पंजीयन कराया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला रोजगार कार्यालय कोण्डागांव से संपर्क नम्बर 9584754461 किया जा सकता है।



Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...


thumb

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहाय...

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...