चमोली हादसे में मृत श्रमिक के परिजन को 09 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की
कोंडागांव (वीएनएस)। वन मंत्री केदार कश्यप आज मर्दापाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प, कला एवं निर्माण के देवता हैं। उनकी कृपा और आशीर्वाद से ही निर्माण एवं सृजन के कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि शिल्प एवं निर्माण के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
वन मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा शिल्पकारों एवं कारीगरों के कल्याण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। स्थानीय शिल्पकारों को भी शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उनकी कलाकृतियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि स्थानीय शिल्पकार अपनी कला एवं हुनर को आगे बढ़ाते हुए बेहतर आजीविका अर्जित कर सकें।
चमोली हादसे में मृत श्रमिक के परिजन को 09 लाख रुपए की सहायता
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में ग्राम मड़ानार के मृत श्रमिक के परिजन को छत्तीसगढ़ शासन एवं उत्तराखंड शासन से प्राप्त कुल 09 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी चूड़ा मणि सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...
सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...
शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...