कोंडागांव (वीएनएस)। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया और उन्हें भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं शिल्प-कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श हमें श्रम, हुनर और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में स्थानीय महिलाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर मिल रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, दीपेश अरोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, लाइवलीहुड के प्रभारी अधिकारी पुनेश्वर वर्मा, कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...
सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...
शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...