‘स्वस्थ तन स्वस्थ मन‘ योजना 2007 हेतु निजी चिकित्सकों से 30 सितम्बर तक आवेदन

Posted On:- 2026-09-18




कोरिया (वीएनएस)। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रमों में निवासरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु ‘‘स्वस्थ तन स्वस्थ मन‘‘ (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना 2007 के क्रियान्वयन हेतु जिन स्थानों पर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र तथा प्राथमिक चिकित्सा केंन्द्र स्थापित नहीं है। ऐसे स्थानों में स्थापित छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य सलाह एवं स्वास्थ्य सुझाव माह में कम से कम दो बार एक या एक से अधिक किये जाने हेतु वर्ष 2025-26 में निर्धारित मानदेय पर एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. निजी चिकित्सकों से अपने लेटर पैड पर अभिलेखों सहित आवेदन 04 सितम्बर 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरिया में आमंत्रित किया गया हैं। इसमें जिले के चिकित्सकों को प्राथमिकता दी जाएगी, अनुबंधित चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास-आश्रम हेतु 750 रुपये एवं 100 सीटर छात्रावास-आश्रम के लिए 1200 रुपये प्रति भ्रमण मानदेय शासन द्वारा देय है।



Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...


thumb

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहाय...

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...