झोपड़ी से पक्के आशियाने तक का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने खिरमनी के जीवन को दी नई दिशा

Posted On:- 2026-09-18




जगदलपुर (वीएनएस)। कच्ची झोपड़ी, टपकती छत और बरसात में कीचड़ से सना फर्श यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरंदी की 45 वर्षीय खिरमनी की दो दशक लंबी कठोर हकीकत थी। लगभग 20 वर्ष पूर्व पति द्वारा अलग कर दिए जाने के बाद उन्होंने कभी हौसला नहीं हारा और मजदूरी कर अपनी इकलौती बेटी का पालन-पोषण करती रहीं। वर्षों के संघर्ष और मौसम की मार झेलने के बाद, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जगाई है।  

पंचायत के जरिए जब खिरमनी को योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने दो कमरों वाले मकान की पात्रता सूची के तहत आवेदन जमा किया। वर्ष 2024-25 में उनके आवेदन को स्वीकृति मिली, जिसके बाद कुल एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों क्रमशः 40 हजार, 60 हजार और 20 हजार रुपये के रूप में उनके खाते में अंतरित की गई।  

लगभग एक लाख 45 हजार रुपये की कुल लागत से बने इस घर को पूरा करने के लिए खिरमनी ने अतिरिक्त राशि की कमी को अपने श्रमदान से दूर किया। उन्होंने खुद अपने घर के निर्माण कार्य में मजदूरी की, जिससे उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिनों के रोजगार का भुगतान प्राप्त हुआ। निर्माण के दौरान जनपद स्तर के तकनीकी सहायक, विकासखंड समन्वयक और ग्राम पंचायत सचिव के निरंतर मार्गदर्शन तथा न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई गई निर्माण सामग्री के कारण बिना किसी अड़चन के 27 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो कमरों व रसोईयुक्त एक सुंदर पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।  

कच्चे आशियाने के दर्द से निकलकर सुरक्षित पक्की छत पाने वाली खिरमनी अब धूप और बारिश की चिंताओं से पूरी तरह मुक्त हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे कहती हैं कि इस पक्के मकान ने उन्हें केवल सुरक्षित आसरा ही नहीं दिया, बल्कि समाज में स्वाभिमान से जीने का एक मजबूत हौसला भी सौंपा है, जिसके लिए वे शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभारी हैं।



Related News
thumb

विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली खाद्य सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रह...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...


thumb

राशन की चिंता हुई दूर, उज्ज्वला की लौ से निर्मला बाई के जीवन में आय...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...


thumb

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिली प्रोत्साहन राशि से मंसाराम के ...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...