मेरे सपनों का भारत - जहाँ हर बच्चे को मिले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का अवसर : कुमारी तनु साहू

Posted On:- 2026-09-19




बेमेतरा (वीएनएस)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा की कक्षा 11वीं की छात्रा तनु साहू ने जब यह कहा कि - _"मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जहाँ हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधा और अवसर मिले"_ - तो उसकी एक पंक्ति में ही 2047 के विकसित भारत का पूरा सार समा गया।

तनु की सोच केवल एक छात्रा की सोच नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं की आकांक्षा है। उसका सपना है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। हर गांव में अच्छी स्कूल, हर स्कूल में अच्छा शिक्षक और हर बच्चे के हाथ में डिजिटल शिक्षा की ताकत हो।

उसका दूसरा सपना स्वास्थ्य को लेकर है। वह ऐसा भारत चाहती है जहाँ इलाज के लिए किसी गरीब को भटकना न पड़े। हर परिवार को आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ मिले और गांव-गांव तक बेहतर अस्पताल पहुंचे।

और सबसे महत्वपूर्ण - रोजगार। तनु मानती है कि शिक्षा के बाद हर युवा को अपनी प्रतिभा के अनुसार रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि बेटियां भी आत्मविश्वास के साथ देश निर्माण में भागीदारी निभा सकें। तनु का यह सपना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की सच्ची झलक है।



Related News
thumb

शौचालय ने बदली आराधना के परिवार की दिनचर्या, बरसात और खुले में जाने...

स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है।


thumb

महापौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों और वार्डवास...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।


thumb

प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भूमि के अवैध अंतरण मामले में एफआईआर दर्ज ...

कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...


thumb

विशेष लेख : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...


thumb

सौर सुजला योजना के माध्यम से जिले में 61 किसानों के खेतों में स्थाप...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती ...


thumb

दो दशक बाद अनवरपुर जलाशय की नहर में बह रही अनवरत धार, किसानों की खे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की यात्रा रही है। उनकी विकास क...