आयुष्मान भारत बना संबल : बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

Posted On:- 2026-09-21




जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करंजी निवासी 27 वर्षीय नितेश कश्यप के लिए शासन की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जीवनदायिनी साबित हुई है। लंबे समय से पेट दर्द की असहनीय पीड़ा झेल रहे नितेश जब अपने गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे, तो वहां प्राथमिक उपचार और दवाएं दी गईं। हालांकि, दवाइयों से राहत न मिलने पर जब वे दोबारा पहुंचे, तो केंद्र में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रीति बघेल ने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित निर्णय लेते हुए उन्हें तुरंत महारानी जिला अस्पताल जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा खून की जांच, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी विस्तृत एवं आधुनिक जांचें कराई गईं, जिनमें नितेश के लिवर कैंसर से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। इस गंभीर बीमारी की खबर से सहमे परिवार को डॉक्टरों ने ढांढस बंधाया और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क उपचार का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद योजना के तहत मिले 5 लाख रुपये तक के कैशलेस सुरक्षा कवच के माध्यम से बिना किसी आर्थिक बाधा के उनका जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

सफल उपचार के बाद पूर्णतः स्वस्थ हो चुके नितेश ने भावुक होते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उन्हें वास्तव में एक नई जिंदगी दी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जनहितैषी योजना का लाभ जरूर उठाएं। साथ ही उन्होंने त्वरित परामर्श देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, उपचार करने वाले चिकित्सकों और सरकार के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया। सही समय पर स्वास्थ्य अमले के मार्गदर्शन और योजना के वित्तीय संबल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि आयुष्मान भारत आम नागरिक के लिए एक सशक्त सुरक्षा ढाल बन चुका है।



Related News
thumb

विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली खाद्य सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रह...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...


thumb

राशन की चिंता हुई दूर, उज्ज्वला की लौ से निर्मला बाई के जीवन में आय...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...


thumb

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिली प्रोत्साहन राशि से मंसाराम के ...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...