जनभागीदारी से संवरा दीवान तालाब, स्वच्छता के लिए आगे आए शहरवासी

Posted On:- 2026-09-23




रायपुर(वीएनएस)।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत अंबिकापुर नगर निगम द्वारा दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के नेतृत्व में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, वार्डवासियों तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। सामूहिक प्रयासों से दीवान तालाब के घाटों और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई।
सामूहिक श्रमदान से स्वच्छ हुआ तालाब परिसर
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर तालाब परिसर में फैले कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को हटाया। श्रमदान के माध्यम से नागरिकों ने यह संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान
स्वच्छता अभियान के दौरान नागरिकों को तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे तालाब में कचरा न डालें और आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि तालाब और अन्य सार्वजनिक जल स्रोत हमारी सामूहिक धरोहर हैं। इनकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने वार्डवासियों से दीवान तालाब की स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।
अभियान में एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों, स्व-सहायता समूहों, स्थानीय नागरिकों तथा नगर निगम कमिश्नर श्री विनय अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत आयोजित यह अभियान स्वच्छता के साथ जनभागीदारी और सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना।



Related News
thumb

शौचालय ने बदली आराधना के परिवार की दिनचर्या, बरसात और खुले में जाने...

स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है।


thumb

महापौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों और वार्डवास...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।


thumb

प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भूमि के अवैध अंतरण मामले में एफआईआर दर्ज ...

कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...


thumb

विशेष लेख : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...


thumb

सौर सुजला योजना के माध्यम से जिले में 61 किसानों के खेतों में स्थाप...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती ...


thumb

दो दशक बाद अनवरपुर जलाशय की नहर में बह रही अनवरत धार, किसानों की खे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की यात्रा रही है। उनकी विकास क...