धमतरी की छात्राओं को मिली नवाचार और स्टार्टअप की संजीवनी

Posted On:- 2026-09-23




रायपुर(वीएऩएस)।प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एन.आर.एम. शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ और जिला शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता एवं व्यावहारिक अभ्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राओं ने बड़े उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया।
 ​कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक ने छात्राओं को स्टार्टअप की मूलभूत अवधारणा, इसकी कार्यप्रणाली और छत्तीसगढ़ की नई स्टार्टअप नीति से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को 'सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज' की प्रक्रिया समझाते हुए प्रेरित किया कि वे अपने आसपास और दैनिक जीवन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को पहचानें तथा उनके नवाचारी समाधान विकसित करें।
 ​इसी कड़ी में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सीजीएस नेटवर्क के प्रतिनिधि ने 'युवा धमतरी पोर्टल' की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल जिले के युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जहाँ छात्र अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत होकर विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में शामिल व्यावहारिक सत्र के दौरान सीजीएस नेटवर्क और स्टार्टअप मेंटर ने छात्राओं को ‘प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन’ (समस्या पहचान) पर विशेष हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया। इसमें छात्राओं ने टीमों में काम करते हुए अपने परिवेश की चुनौतियों, उनके मूल कारणों और उनके संभावित तकनीकी व व्यावसायिक समाधानों पर गहन विचार-विमर्श किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य  एवं प्राध्यापकगण की उपस्थिति में संपन्न हुए इस आयोजन का मुख्य ध्येय छात्राओं में रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता और उद्यमिता की भावना को इस प्रकार विकसित करना था, जिससे वे भविष्य में न केवल रोजगार की तलाश करने वाली बल्कि स्वयं नए रोजगार का सृजन करने वाली उद्यमी बनकर उभर सकें।



Related News
thumb

शौचालय ने बदली आराधना के परिवार की दिनचर्या, बरसात और खुले में जाने...

स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है।


thumb

महापौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों और वार्डवास...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।


thumb

प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भूमि के अवैध अंतरण मामले में एफआईआर दर्ज ...

कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...


thumb

विशेष लेख : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...


thumb

सौर सुजला योजना के माध्यम से जिले में 61 किसानों के खेतों में स्थाप...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती ...


thumb

दो दशक बाद अनवरपुर जलाशय की नहर में बह रही अनवरत धार, किसानों की खे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की यात्रा रही है। उनकी विकास क...