जगदलपुर (वीएनएस)। क्षेत्र में हालिया बारिश के थमने और विभिन्न इलाकों से बाढ़ तथा जलभराव का पानी उतरने के साथ ही बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीना लक्ष्मी को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों का सहयोग लेकर उन सभी गांवों में तत्काल विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें, जहां पर बाढ़ का पानी कम हो रहा है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलभराव समाप्त होने के तुरंत बाद जलजनित और त्वचा संबंधी संक्रामक रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिसे समय रहते रोकना बेहद जरूरी है। इसके तहत शिविरों में दूषित पानी के संपर्क में आने से होने वाले फंगल व बैक्टीरियल इन्फेक्शन, उल्टी-दस्त, डायरिया, पीलिया और टायफाइड जैसे रोगों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही, जलस्तर घटने के दौरान बिलों से जहरीले जीवों के बाहर निकलने के कारण सर्पदंश और पशुदंश के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिविरों में एंटी-वेनम और जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन की कार्ययोजना के अनुसार स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज की संयुक्त टीमें सुदूर व संवेदनशील ग्रामीण अंचलों तक पहुंचेंगी, जहां मरीजों की जांच के साथ-साथ मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। गंभीर लक्षण दिखने वाले मरीजों को तुरंत बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने, घर एवं आसपास सहित जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...
अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...