सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-10-01




पाली के सैला में आयोजित शिविर में शिक्षा विभाग को मिले 198 आवेदन

कोरबा (वीएनएस)। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।

प्रमाण पत्र पाने वालों में पीएम श्री विद्यालय सैला के पांच विद्यार्थी सृष्टि कंवर, भव्यांश, मोनल, गर्भित पैकरा और नैनसी मरकाम शामिल हैं। पूर्व माध्यमिक शाला सैला के सात विद्यार्थियों नैनसी, आशमा, प्रकृति, प्रियांशु, भावना, वेदिका और समिलि को भी प्रमाण पत्र दिए गए।

शिविर में शिक्षा विभाग को जाति प्रमाण पत्र के लिए कुल 198 आवेदन प्राप्त हुए। एक ही स्थान पर आवेदन की सुविधा और बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण से सेवा सेतु शिविर की उपयोगिता सामने आई।



Related News
thumb

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, सम्...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...


thumb

वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : ...

वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...


thumb

सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...


thumb

दीपका में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया, 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया

नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...


thumb

स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ दीपका के पुष्प वाटिका में किया गय...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...