कोरबा (वीएनएस)। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
श्रमदान कार्यक्रम में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पुष्प वाटिका परिसर की साफ-सफाई की तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, पार्षद संतोष निराला, इंजीनियर नारायण आदित्य सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही दीपका को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम नागरिक सहभागिता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश देता नजर आया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...
नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...
पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...