कोरबा (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
अभियान में तहसीलदार दीपका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल उपस्थित रहे।
पालिका प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...
पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...