कोरबा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं वृद्धजनों का सम्मान करते हुए जरूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्नेह सदन, कोरबा में निवासरत वृद्ध कमला बाई को सम्मानित किया गया। उन्हें श्रवण यंत्र एवं छड़ी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर कमला बाई के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। कमला बाई ने बताया कि उन्हें ऊंचा सुनाई देता था, जिसके कारण दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें बेहतर ढंग से सुनने में मदद मिलेगी। वहीं, छड़ी उनके आवागमन में सहायक होगी और उनका दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सहज होगा।
सहायक उपकरण मिलने पर कमला बाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन, कोरबा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी है और इससे उनके जीवन में सहजता एवं आत्मविश्वास बढ़ा है।
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...
नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...
पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...