राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को

Posted On:- 2026-10-03




- निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी 8,720 पदों पर भर्ती के लिए होगा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

मोहला (वीएनएस)। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के रोजगार इच्छुक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।

         मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 8,720 पदों पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी। रोजगार मेले का उद्देश्य नियोजकों और रोजगार इच्छुक आवेदकों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना तथा मेला स्थल पर ही साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

           अभ्यर्थियों को मेले में अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

- ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, चयनित युवाओं को 8 अक्टूबर को मिलेंगे ऑफर लेटर

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी "erojgar.cg.gov.in पोर्टल" https://erojgar.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर भी उपलब्ध है। मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री  गुरू खुशवंत साहेब की मौजूदगी में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ई-रोजगार पोर्टल, जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव अथवा दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...


thumb

श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...


thumb

सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और ...

ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...


thumb

लखपति दीदी बनने की राह पर श्याम बाई, बिहान से मिला कारोबार को विस्त...

अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...


thumb

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...


thumb

'विकसित भारत' के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण :...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...