8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, 106 ग्रामीणों का किया उपचार

Posted On:- 2026-10-03




रायपुर(वीेेएनएस)।जहां सड़कें खत्म हो जाती हैं, वहां अक्सर सरकारी सेवाओं की पहुंच भी मुश्किल हो जाती है। लेकिन सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही उन दूरस्थ इलाकों तक पहुंचना है, जहां जरूरत सबसे अधिक है। इसी संकल्प को साकार करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैलाडीला के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। गांव में पहुंचने के बाद पेड़ की छांव के नीचे ही स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और यही छांव ग्रामीणों के लिए उस दिन अस्पताल बन गई।
       मौके पर स्वास्थ्य अमले ने गांव के 106 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में प्रत्येक ग्रामीण की मलेरिया जांच की गई। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। साथ ही महिलाओं का गर्भवती पंजीयन तथा बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से संबंधित कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
       बेंगपाल में आयोजित यह शिविर केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का माध्यम भी बना। 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर स्वास्थ्यकर्मियों का गांव तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का संकल्प केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। बेंगपाल के ग्रामीणों के लिए पेड़ की छांव में लगा यह शिविर शायद एक साधारण स्वास्थ्य शिविर हो, लेकिन स्वास्थ्य अमले के लिए यह उस संकल्प की तस्वीर है, जिसमें दूरी कितनी भी हो, सेवा का रास्ता कभी नहीं रुकता।



Related News
thumb

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का निरीक्षण...

सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर पहल की जा ...


thumb

गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी ...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर पर खैरागढ़ जिले में माननीय राज्यपाल के गोद ग्राम स...


thumb

विशेष लेख : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान ...

जिस गांव में कभी बस की पहुंच नहीं थी, आज वहां बस के आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। सड़क पर बस दिखाई देते ही बच्चे हाथ हिलाकर खुशी जाहिर करते ...


thumb

विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण विकास सहित बाल विवाह व नशा मुक्ति पर दि...

जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं...


thumb

छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

.राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य में सामान्य से बेहतर वर्षा...


thumb

ग्राम सभा में चमके स्वच्छता प्रहरी : ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ हुआ उत्...

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश एवं कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर जिला जशपुर की समस्त ग...