सुकमा (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा विभाग, विकासखंड सुकमा द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 3 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाषण के माध्यम से अपने विचारों और चित्रों के जरिए रचनात्मकता व सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक सेवा संकल्प अभियान विश्वराज सिंह चौहान, जिला सह-संयोजक उपेंद्र नायक तथा जनपद सदस्य एवं शिक्षा समिति सदस्य दशरथ नायक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में रोहित कुमार सोड़ी ने प्रथम, कुमारी हिना ने द्वितीय और वीरेन्द्र देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी मनीता कारटामी प्रथम, शेखर नाग द्वितीय और रामकुमार माड़वी तृतीय रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से सेवा संकल्प अभियान की परिकल्पना, उद्देश्यों और सामाजिक महत्व पर संवाद करते हुए सेवा, समर्पण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक नागरिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना विकसित करती हैं।
कार्यक्रम की अगवानी एवं आयोजन का मार्गदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया एवं खंड स्रोत समन्वयक दीपक बारसे ने किया। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना को विद्यालयीन स्तर तक पहुंचाना रहा।
आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...
माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से...
शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे न...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...