सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित आंगन मिलन उत्सव ने सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया। जिले के 625 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में 16,120 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और सुपोषण दूतों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
अभियान के समापन अवसर पर 1 अक्टूबर को विवेकानंद हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाली 55 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं सुपोषण दूतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 20 हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिल रही पोषण, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को बताया। उनके अनुभवों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्रामीण अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेखांकित किया।
आंगन मिलन उत्सव ने समुदाय और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत किया। अभियान के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल और जागरूकता को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने के साथ सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्रोत्साहित किया गया। जिलेभर में व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान की मूल भावनाकृसमर्पण, सहभागिता और जनसेवाकृको सशक्त रूप से सामने लाने में सफल रहा।
आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...
माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से...
शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे न...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...