सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सूरजपुर संभाग के अंतर्गत उपसंभाग प्रतापपुर के भटगांव में स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 49.64 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। यहां स्थापित 3.15 एम.व्ही.ए. के पुराने पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर दिनांक नया 5 एम.व्ही.ए. का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया।
कार्यपालन अभियंता सचिन उत्तरवार ने बताया कि पूर्व में 3.15 एम.व्ही.ए. का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता था, जिससे लो वोल्टेज की समस्या आती थी। अब क्षमता बढ़कर 5 एम.व्ही.ए. होने से इस समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
इससे भटगांव उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. फीडर से जुड़े ग्राम - नगर पंचायत भटगांव, बुंदिया, डुमरिया, घोघरापारा, राजकिशोर नगर, धरमपुर, चिकनी, बरपारा, बरौंधी, दुग्गा, पाण्डेय करचा आदि के लगभग 2500 उपभोक्ताओं और किसानों को निर्बाध व उच्च गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।
आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...
माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से...
शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे न...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...