समय का सदुपयोग विषय पर विद्यार्थियों ने व्यक्त किया विचार

Posted On:- 2026-10-05




सेवा संकल्प अभियान के तहत रचनात्मक लेखन से निखर रही विद्यार्थियों की प्रतिभा

सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की भाषायी क्षमता, रचनात्मक सोच एवं लेखन कौशल के विकास के लिए साप्ताहिक रचनात्मक लेखन गतिविधि आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी  अशोक सिन्हा एवं जिला मिशन समन्वयक  मनोज साहू के नेतृत्व में आयोजित इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने समय का सदुपयोग विषय पर अपने विचार, अनुभव एवं कल्पनाएं प्रस्तुत कीं।

               गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को किसी निर्धारित प्रारूप या शब्द सीमा की बाध्यता के बिना अपनी भाषा एवं शैली में लिखने का अवसर दिया गया। बच्चों ने समय के महत्व, नियमित अध्ययन, खेलकूद, व्यायाम, परिवार के साथ समय बिताने तथा दैनिक कार्यों को समय पर पूरा करने जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किया।

             इस शैक्षणिक पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, कल्पना शक्ति तथा विचारों को क्रमबद्ध एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लेखन का अवलोकन कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। साथ ही नियमित लेखन से शब्द भंडार बढ़ाने और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।साप्ताहिक रचनात्मक लेखन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पाठ्यपुस्तकों के साथ अपने परिवेश एवं दैनिक अनुभवों से सीखने का अवसर दिया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि में विद्यार्थियों की पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ाने तथा समय के प्रति अनुशासन एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करने पर जोर दिया गया।




Related News
thumb

सौर सुजला से खेत में आई रोशनी

आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...


thumb

महासमुंद में आयुष सेवाओं का विस्तार, पांच साल में 8.4 लाख से ज्यादा...

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...


thumb

’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से माधुरी हुईं आर्थिक रूप ...

माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से...


thumb

महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की कर रहीं तैयारी

शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे न...


thumb

जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किस...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...


thumb

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा पोषण

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...