मोहला (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर के तहत 5 अक्टूबर, सोमवार को मानपुर, अंबागढ़ चौकी और मोहला विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। मानपुर विकासखंड का शिविर औंधी में होगा, जिसमें साल्हेभट्टी, औंधी, बागडोगरी, बोड़ेगांव, नवागांव, गड़डोमी, पेंदोड़ी, सरखेड़ा, मोरचुल, जामड़ी, सीतागांव, हलांजूर, मदनवाड़ा, कारेकट्टा और हुरेली सहित 15 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसी तरह अंबागढ़ चौकी विकासखंड के आमाटोला में आयोजित शिविर में लाताकोड़ो, रेंगाकठेरा, डोंगरगांव, रेनूटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाटूटोला, खुर्सीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार और गुण्डरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल होंगे। वहीं मोहला विकासखंड के आलकन्हार में होने वाले शिविर में रानाटोला, घावड़ेटोला, मरारटोला, तेलीटोला, आलकन्हार, चापाटोला, देवरसूर, रेंगाकठेरा, कोर्रामटोला और पांडरवानी सहित 10 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इस प्रकार तीनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में कुल 42 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...
माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से...
शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे न...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...