राजनांदगांव (वीएनएस)। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए घर में शौचालय की सुविधा का होना बेहद जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छता की सुविधाओं से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इन योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का भाव मजबूत हुआ है। ऐसी ही बदलाव की डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कल्याणपुर निवासी श्रीमती रितु बाई सिन्हा के परिवार में हुआ है। श्रीमती रितु बाई सिन्हा के घर में पहले व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण परिवार के सदस्यों को शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को सुबह अंधेरे में अथवा शाम के समय खेतों की ओर जाना पड़ता था। बारिश के मौसम में कीचड़ और अंधेरे के कारण यह समस्या और बढ़ जाती थी। साथ ही खुले में शौच जाने से संक्रमण एवं बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। इसी दौरान श्रीमती रितु बाई सिन्हा को ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत चलाए गए जागरूकता अभियान के माध्यम से व्यक्तिगत घरेलू शौचालय योजना की जानकारी मिली। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने शासन द्वारा घर में शौचालय निर्माण के लिए पात्र परिवारों को 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की जानकारी दी। उन्होंने योजना की जानकारी मिलने के बाद शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात उनके घर में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत शौचालय का फोटो सत्यापन किया गया और इसके उपरांत उनके बैंक खाते में 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो गई।
श्रीमती रितु बाई सिन्हा ने बताया कि घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच जाने की समस्या से मुक्ति मिली है। विशेषकर महिलाओं को होने वाली असुविधा और झिझक दूर हुई है। बारिश के मौसम में भी परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से शौचालय का उपयोग कर पा रहा है। शौचालय निर्माण से परिवार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। बच्चे भी व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझने लगे हैं। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत विकसित होने से परिवार के साथ-साथ गांव के स्वच्छ वातावरण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...
पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...
ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...
अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...