गर्भवती माताओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन और विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Posted On:- 2026-10-05




दुर्ग  (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पांडे तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  अजय साहू के मार्गदर्शन में सेक्टर जेवरा के ग्राम चिखली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति  जितेंद्र यादव थे। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच  ललित ठाकुर, उपसरपंच  नोमेश साहू, जेवरा भाजपा मंडल से  सचिन राजपूत, पंच श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती शकुंतला सोनी, श्रीमती रंजना भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के आरसीओ, एचआरओ एवं आहार विशेषज्ञ श्रीमती निशा शर्मा उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति  जितेंद्र यादव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही दुर्ग ग्रामीण परियोजना अधिकारी एवं विभागीय अमले द्वारा किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली, व्यंजन, कुर्सी दौड़ एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, पौष्टिक थाली प्रदर्शन तथा बच्चों द्वारा गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बच्चों के समुचित विकास के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कुपोषण दूर करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही आंगनबाड़ी    कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, बच्चे एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। 



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...


thumb

श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...


thumb

सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और ...

ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...


thumb

लखपति दीदी बनने की राह पर श्याम बाई, बिहान से मिला कारोबार को विस्त...

अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...


thumb

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...


thumb

'विकसित भारत' के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण :...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...