विद्यार्थियों को दिया गया कौशल एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-05




दुर्ग  (वीएनएस)। शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से  विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नांदी फाउंडेशन के  प्रतीक ताटोडे ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण, मनी मैनेजमेंट, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी, समूह चर्चा, स्मॉल टॉक्स एवं एक्सटेम्पोर, प्रोफेशनल एथिक्स, ई-मेल एटिकेट और प्रोजेक्ट राइटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।  

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता तथा रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों, प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट सहायता तथा भविष्य में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. मीना चक्रवर्ती ने डॉ. समीर जायसवाल,  भगवत कुर्रे एवं कु. डीकल महिलवार के सहयोग से किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कमर तलत ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...


thumb

श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...


thumb

सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और ...

ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...


thumb

लखपति दीदी बनने की राह पर श्याम बाई, बिहान से मिला कारोबार को विस्त...

अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...


thumb

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...


thumb

'विकसित भारत' के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण :...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...