महतारी वंदन की राशि से शुरू हुआ सिलाई का काम, अश्वनी मरकाम ने संवारी घर की आर्थिक स्थिति

Posted On:- 2026-10-09




हर माह मिली आर्थिक संबल की राशि ने अश्वनी को बनाया आत्मनिर्भर

कोरबा (वीएनएस)। घर की जिम्मेदारियों के बीच अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। ग्राम तिवरता, विकासखंड पाली की श्रीमती अश्वनी मरकाम के जीवन में भी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया। हर माह खाते में प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की राशि का उन्होंने सार्थक उपयोग करते हुए घर पर ही सिलाई का काम शुरू किया। पीकू-फॉल सिलाई सहित अन्य सिलाई कार्यों से अब उन्हें नियमित आमदनी प्राप्त हो रही है। 

श्रीमती अश्वनी मरकाम बताती हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध आय का ही सहारा रहता था। अपने हुनर का उपयोग कर कुछ अतिरिक्त आमदनी करने की इच्छा थी, जिसके लिए आवश्यक साधन जुटाना आसान नहीं था। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने काम की शुरुआत करने का आधार दिया। उन्होंने इसी आर्थिक संबल का उपयोग सिलाई से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में किया और घर से ही काम शुरू कर दिया।

वे बताती हैं कि अब पीकू-फॉल सिलाई और अन्य छोटे सिलाई कार्यों से होने वाली आमदनी का उपयोग घर की आवश्यकताओं और रोजमर्रा की दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में करती हूं। इससे घरेलू खर्चों को संभालने में सुविधा हुई है और अपनी कमाई में से कुछ राशि भविष्य की जरूरतों के लिए बचत भी कर पा रही हूं। घर से काम करने की सुविधा के साथ अपनी आय का साधन बनने से मेरे भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

श्रीमती अश्वनी मरकाम प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने मुझे अपने हुनर को काम में बदलने का अवसर दिया। अब मैं घर की जरूरतों में अपना योगदान दे रही हूं, सिलाई के काम से आमदनी कर रही हूं और अपनी कमाई में से बचत भी कर पा रही हूं।



Related News
thumb

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ

नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...


thumb

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...


thumb

सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रि...


thumb

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्य...


thumb

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमे...