मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर, दूसरों पर निर्भरता कम

Posted On:- 2026-10-09




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर नई सुविधा लेकर आया। शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके लिए आवागमन अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद सफुरा बाई अब अपने जरूरी कामों के लिए स्वयं आना-जाना कर सकेंगी। उनके लिए यह केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके दैनिक जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। सफुरा बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कहीं आने-जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब वे स्वयं अपने जरूरी कामों के लिए जा सकेंगी। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा सेतु शिविर में मिली यह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सफुरा बाई के लिए सुविधा से आगे बढ़कर आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और नए आत्मविश्वास की सौगात बनी है।



Related News
thumb

लोभ हावी हुआ तो न्याय-नीति और सद्व्यवहार से दूर हो जाता है जीव : मु...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने का संदेश ...


thumb

राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक-कृषि, अनुसंधान कार्यों ...

नई दिल्ली में 6-7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने...


thumb

घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं ...

ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है।


thumb

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...


thumb

टीबी का इलाज संभव, जागरूकता और निरंतर प्रयासों से मिलेगी सफलता : सा...

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का कार्यक्रम आज नई दिल्ली में आयोजित किया गय...